{"_id":"5c1a9273bdec2256be1edb52","slug":"61545245299-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगोह (सहारनपुर)। देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ डेढ़ लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
देहरादून के बसंत विहार निवासी फैसल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी एक व्यक्ति की उसके पिता से मुलाकात हुई थी। उसने उसे दुबई में अपनी अच्छी जान पहचान की बात कहते हुए वहां नौकरी दिलाकर पैसे कमाने का लालच दिया। नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की नकदी दिये जाने की मांग की गई। उसके पिता ने विदेश में नौकरी मिलने के झांसे में आकर घर के जेवर बेचकर उसे 95,000 रुपये तुरंत दे दिए और बकाया धन राशि कुछ समय बाद उसके खाते में डाल दिए। आरोप है कि जब दुबई भेजने का नंबर आया तो पहले तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। लेकिन जब पैसे वापस मांगे तो उसे दुबई का टिकट देकर वहां जाकर एक अन्य व्यक्ति से मिलने को कहा गया। जब फैसल 15 दिसंबर को दुबई पहुंचा तो वहां उसे न तो वह आदमी मिला और न ही बताई गई कंपनी का अता पता चल सका। 16 दिसंबर को वह वापस अपने देश आ गया। आरोप है कि वापस आने के बाद पैसे मांगे तो आरोपी जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।