फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएचसी में दंपति और चिकित्सा अधीक्षक में हाथापाई

सीएचसी में दंपति और चिकित्सा अधीक्षक में हाथापाई

Tue, 18 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में दंपति और चिकित्सा अधीक्षक में हाथापाई
सीएचसी में दंपति और चिकित्सा अधीक्षक में हाथापाई
विज्ञापन

बेहट। सीएचसी में दवा लिखवाने के दौरान एक दंपति और चिकित्सा अधीक्षक के बीच काफी नोकझोंक और हाथापाई हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। चिकित्सा अधीक्षक ने आरोप लगाया है कि दंपति पक्ष ने उनके साथ अभद्रता की है जबकि दंपति पक्ष का कहना है कि चिकित्सा अधीक्षक ने ही अभद्रता की और थप्पड़ तक मारा। दोनों ओर से तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बेहट सीएचसी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे अपने केबिन में ओपीडी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ उनके केबिन में पहुंचा और दवाई लिखवाने लगा। आरोप है कि जल्दी की बात कहते हुए युवक तैश में आ गया और उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। केबिन के बाहर और अंदर मौजूद तीमारदारों ने उन्हें बचाया। उधर, आरोपी युवक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने तैश में आकर थप्पड़ मारा है और उसे एवं उसके पति को हाथ पकड़कर अपने केबिन से बाहर कर दिया। पीड़ित ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में इससे पहले भी चिकित्सकों और मरीजों के बीच मारपीट और हंगामे के हालात सामने आ चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर घटनाएं मरीजों और तीमारदारों की अभद्रता के कारण होती हैं जबकि मरीज और तीमारदार चिकित्सकों पर अभद्रता और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed