फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कब्र खोदकर निकाला जाएगा सलमान का शव

कब्र खोदकर निकाला जाएगा सलमान का शव

Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कब्र खोदकर निकाला जाएगा सलमान का शव
कब्र खोदकर निकाला जाएगा सलमान का शव
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। संदिग्ध रूप से दुर्घटना में मार गए युवक सलमान की मौत के राज को जानने के लिए अब उसके शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को कब्र से निकालने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है।
चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन निवासी शकूर के 25 वर्षीय पुत्र सलमान चार मई की रात अपने मित्रों सोनू तथा शमून के साथ सहारनपुर गया था। उसी रात किसी ने शकूर को सूचना दी थी कि उसके पुत्र का गांव कातला में पैट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब शकूर दुर्घटना स्थल पर पहुंचा तो लोगों ने उसके पुत्र को एक कार में डाल रखा था तथा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शकूर ने दुर्घटना मानते हुए उसे सुपुर्दे खाक कर दिया था। दो दिन बाद शकूर को किसी से जानकारी मिली कि उसके पुत्र की दुर्घटना में मौत नहीं हुई, उसकी हत्या की गई थी। शकूर ने अपने पुत्र की हत्या की जांच कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। सब जगह से निराश होकर शकूर ने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन

अदालत के निर्देश पर चिलकाना पुलिस ने सोनू निवासी मोहल्ला जाकिर हुसैन तथा शमुन निवासी मोहल्ला शौलाल, सुल्तानपुर के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर किया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सलमान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए कब्र खोदकर लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। कब्र खोदने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र खोदकर शव निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed