{"_id":"5a663c124f1c1b72268b5dc4","slug":"61516649490-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग दिलाने के बहाने पूर्व मंत्री के नौकर ने किया किशोर से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंग दिलाने के बहाने पूर्व मंत्री के नौकर ने किया किशोर से कुकर्म
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आवास विकास में पूर्व मंत्री के आवास पर कार्य करने वाले नौकर ने एक किशोर को पतंग देने के बहाने छत पर बुलाकर कुकर्म किया। किशोर के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आवास विकास में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा के आवास पर अर्जुन सिंह निवासी भायला नौकर के रूप में कार्य करता है। उसने रविवार की शाम मोहल्ले के ही 12 साल के एक किशोर को पतंग देने के बहाने छत पर बुला लिया। इसके बाद किशोर को छत पर बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। किशोर ने विरोध किया लेकिन अर्जुन ने उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। किशोर ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एवं किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोर ने लोगों को सारी बात बताई, तो अर्जुन सिंह ने वहां से भागने का प्रयास किया। लोगों ने उसे दबोच कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पर पॉक्सो एक्ट एवं अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।