फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लकड़ी के पुल पर बेहोश मिले युवक की मौत

लकड़ी के पुल पर बेहोश मिले युवक की मौत

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी के पुल पर बेहोश मिले युवक की मौत
लकड़ी के पुल पर बेहोश मिले युवक की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी के पुल के पास बेहोशी की हालत में पड़े मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी।

मंगलवार की शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी के पुल के पास एक 30 वर्षीय युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। लोगों के अनुसार उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया था। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे को दी। रेलवे पुलिस ने बेसुध युवक को मंगलवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई। उसके होश में नहीं आ पाने के कारण उसके नाम पते की भी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने उसकी तलाशी भी ली। लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हो सका जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह भी एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में स्टेशन के पास पड़ा मिला था। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसकी भी पुलिस शनाख्त नहीं करा सकी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेलवे स्टेशन एवं आसपास कोई जहर खुरानी गिरोह है जो लोगों को बेहोश कर लूटपाट कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed