फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लरोपिक पर हमले का मामला: एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लरोपिक पर हमले का मामला: एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
लरोपिक पर हमले का मामला: एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। प्राइवेट संस्था के कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने घायल की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार को एक प्राइवेट संस्था के दो कर्मचारियों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इस दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में मोहल्ला अबुल बरकात निवासी लिपिक रिजवान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने घायल रिजवान की तहरीर पर हमलावर शमशुद्दीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारोपी पति पुलिस गिरफ्त से बाहर
देवबंद। तलहेड़ी खुर्द गांव में विवाहिता अंजलि को मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने तथा उपचार दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में आरोपी बनाया गया तलहेड़ी खुर्द गांव निवासी पति संजय कुमार अभी भी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 15 दिसंबर को कहासुनी के बाद आरोपी पति संजय ने पत्नी अंजलि पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने आग बुझाते हुए अंजलि को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। जहां अंजलि ने बुधवार को दम तोड़ दिया था। एसएसआई देवेंद्र सिंह का कहना है कि संजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed