फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आपतिजनक मैसेज से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

आपतिजनक मैसेज से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक मैसेज से माहौल बिगाड़ने की कोशिश
नानौता (सहारनपुर)। निकाय चुनाव को लेकर चल रहे घमासान के बीच नगर में एक आपत्तिजनक फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में काफी नाराजगी है। शरारती तत्वों ने एक प्रत्याशी की प्रचार सामग्री से एक फोटो को एक आवारा जानवर के पेट पर चिपकाकर उसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में कुछ शरारती तत्वों ने प्रचार सामग्री से एक स्टीकर नगर के आवारा घूम रहे एक जानवर के पेट पर चिपकाकर उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके चलते नगर के समुदाय विशेष के लोगों में रोष फैल गया। लोगों द्वारा उक्त फोटो को वायरल किए जाने के विरोध में सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में फोटो वायरल करने वाले युवक को भला बुरा कहा जा रहा है। वहीं ग्रुप में सम्मिलित कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्वारा उक्त फोटो की जमकर निंदा की जा रही है। मामला केवल इतना ही नहीं है नगर में निकाय चुनाव को लेकर दर्जनों व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिनमें विभिन्न शरारती तत्वों द्वारा नगर में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही हैं। उधर, एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed