{"_id":"59724ac54f1c1baf3c8b49ce","slug":"61500662469-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर को मारने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोर को मारने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोर को मारने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज
अंबेहटा (सहारनपुर)। खेड़ा अफगान गांव में एक युवक द्वारा डंडा मार कर मोर को मारने से हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मोर का पीएम कराया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
गांव वासी शमशाद ने बताया कि उसने करीब एक साल पूर्व साढ़ौली गांव में एक मोर को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया था। तभी से वह मोर उसके घर में है। शमशाद ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे मोर छत पर घूम रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने मोर की गर्दन पर डंडा मार दिया जिस कारण मोर ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोर के मरने की खबर लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए तथा हंगामा करने लगे। सूचना पर चौकी प्रभारी सुदेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा मृत मोर को कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपी युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शमशाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक दीपेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मोर का पीएम कराने के बाद उसको दफना दिया जाएगा।