फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Highway accident: Eeco overturns after collision with Canter; three injured

Moradabad News: हाईवे पर हादसा, कैंटर की टक्कर से पलटी ईको, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Highway accident: Eeco overturns after collision with Canter; three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाकबड़ा। दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव स्थित पुल पर तेज रफ्तार कैंटर ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में ईको गाड़ी पलट गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से थाने भिजवा दिया है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे ईको गाड़ी का चालक बागड़पुर गांव के पुल पर पंचर होने के कारण टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग सोनू निवासी सहसवान जिला बदायूं, सूरज निवासी वीजा नंगला थाना बिसौली बदायूं और फकीर मोहम्मद निवासी बड़ा गांव सैफनी रामपुर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को थाने भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed