फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Swapped ATM card under

Panipat News: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला, खाते से 70 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Swapped ATM card under
पानीपत। सिवाह गांव में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए युवक का कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। सिवाह निवासी गब्बर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा नितिन छह अक्तूबर को एटीएम से पैसे निकालने गया था। आखिरी बार पांच हजार रुपये निकालने के बाद वह कार्ड मशीन में भूल गया। वहां मौजूद दो युवकों ने कार्ड निकालकर उसे दे दिया। आठ अक्तूबर को दोबारा पैसे निकालने पहुंचे तो कार्ड किसी अन्य व्यक्ति के नाम का मिला। उन्होंने बैंक से कार्ड ब्लॉक कराया, लेकिन तब तक खाते से 70 हजार रुपये निकल चुके थे। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed