फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A married woman was beaten and thrown out of the house for failing to meet dowry demands and for giving birth to two daughters.

Panipat News: दहेज की मांग पूरी न होने और दो बेटियां होने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A married woman was beaten and thrown out of the house for failing to meet dowry demands and for giving birth to two daughters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। दहेज की मांग पूरी न होने और दो बेटियां के जन्म पर एक विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता मनीषा ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
वजीरपुर टिटाना की मनीषा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2022 को अमन निवासी गांव जलपुरा, जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज लाने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों के जन्म पर भी ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया नहीं बदला। सास और जेठानियां बेटियां पैदा होने को लेकर उसे ताने देती थीं और अपमानित करती थी। उनका आरोप है कि 21 सितंबर को पति अमन, जेठ सिकंदर, रवि, सुंदर तथा सास व जेठानियों रिंकी और पिंकी ने मिलकर उसके साथ डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद बाल पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसे दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने फोन पर परिजनों को पूरी बात बताई। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed