फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second accused arrested in old charas smuggling case

Sonipat News: चरस तस्करी के पुराने मामले में दूसरा आराेपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in old charas smuggling case
सोनीपत। दो माह पुराने 4 किलो, 540 ग्राम चरस तस्करी के मामले में अपराध इकाई कुंडली की टीम ने दूसरे आरोपी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गांव कटना निवासी गणेश को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को टीम ने कार्रवाई कर गांव घड़वाल के पास भंभेवा मोड़ से आरोपी बलराज को 4 किलो, 540 ग्राम चरस सहित पकड़ा था। उसके खिलाफ बरोदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दूसरे आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


6 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर टीम ने 6 किलो, 308 ग्राम चूरा पोस्त सहित आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी ईश्वर देव को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को पुलिस टीम जीटी रोड चौक गन्नौर फ्लाईओवर के नीचे मौजूद थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर 2 के पास से आरोपी को बाइक के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 6 किलो, 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। उसके खिलाफ बड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed