फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Finance company employee hanged himself to death

Moradabad News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Finance company employee hanged himself to death
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी प्रवेश कुमार (28) ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। कर्मचारियों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसपी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में व्हाइट हाउस के पीछे निजी फाइनेंस कंपनी का दफ्तर एक मकान में चल रहा है। इस कंपनी में पीलीभीत के जानाबाद थाना क्षेत्र के गनौरा सुरेठी निवासी प्रवेश कुमार रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। प्रवेश के अलावा पांच अन्य युवक भी काम करते हैं। प्रवेश कार्यालय में ही रहता था। सोमवार की सुबह प्रवेश और अन्य युवक रिकवरी के लिए शहर में अलग-अलग क्षेत्र में निकल गए थे लेकिन प्रवेश 11:30 बजे लौट आया और मकान की पहली मंजिल पर चला गया। यहां वह कमरे में बेड की चादर को फंदा बनाकर लटक गया। सोमवार की शाम करीब सात बजे अन्य कर्मचारी शहर में रिकवरी के बाद वापस आए तो उन्होंने पहली मंजिल पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने इसकी जानकारी मझोला थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और धक्का मारकर दरवाजा खोल लिया। देख कि प्रवेश का शव फंदे पर चादर के सहारे लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कमरे की तलाश में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के तीन मोबाइल फोन मिले हैं। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed