फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राइमरी स्कूलों में रेडियो प्रसारण के माध्यम से अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे

प्राइमरी स्कूलों में रेडियो प्रसारण के माध्यम से अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे

Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में रेडियो प्रसारण के माध्यम से अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे
रेडियो प्रसारण से अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। खंड संसाधन केंद्र गुनारसा में शनिवार को भारत सरकार एवं यूनिसेफ के सहयोग से उच्च प्राथमिक स्तर के परिषदीय स्कूलों में आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो प्रसारण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संदर्भदाता संजय कुमार और मंजा प्रवीन ने शिक्षकों को बताया कि 17 जुलाई से सत्र के अंत तक ऑल इंडिया रेडियो से प्रत्येक सप्ताह तीन एपिसोड प्रसारित होंगे। उसके पश्चात अंग्रेजी विषय का अध्यापक इसकी पुनरावृत्ति कराएगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रसारण को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी डी.सी. बालिका मॉनिटरिंग करेंगे। दैनिक प्रसारण को पंजिका में अंकित करना होगा। इस मौके पर अरुण त्यागी, डा. सुधीर, दीपक त्यागी, वजाहत शाह, शिवकुमार, फरमान अली, राकेश उपाध्याय, असद सिद्दीकी, महादेव रजावत, प्रमोद कुमार, उजमा, शबाना, शालू, महेश कंवल, बालेश, सरवर उस्मानी, सुरेंद्र, खुर्शीद अहमद, ओमवीर आदि रहे।
विज्ञापन

जनता से किए वायदे पूरा नहीं कर पाई योगी सरकार : गौतम
देवबंद। कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ. विश्वनाथ गौतम ने जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदे आज तक पूरे नहीं हो पाए। महंगाई दिनो दिन बढ़ रही है। सड़कें खस्ताहाल पड़ी हैं, जबकि 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के मुख्यमंत्री ने आदेश दिए थे। प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। जनता कुछ महीनों के भीतर ही भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। अब वह कांग्रेस के शासन को याद करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed