{"_id":"5ba00ab1867a557f58789159","slug":"51537215153-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमपाल गैंग के सफाए पर पुलिस की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमपाल गैंग के सफाए पर पुलिस की नजर
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पचास हजार के इनामी ओमपाल और विक्की के एनकाउंटर के बाद पुलिस अब गैंग के दूसरे सदस्यों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। शामली क्षेत्र के दो लोगों की तलाश में पुलिस दबिश चलती रही।
सहारनपुर पुलिस ने सरसावा के ग्राम इब्राहिमपुरा में रविवार तड़के पचास हजार के इनामी ओमपाल और विक्की को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, जबकि 29 अगस्त को हुए उस्मान हत्याकांड में पुलिस ने ओमपाल गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार भी कर लिया था। ओमपाल और विक्की को ढेर करने के बाद पुलिस ने ओमपाल गैंग की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है। अब पुलिस की नजर इस गैंग के दूसरे सदस्यों पर टिक गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उस्मान हत्याकांड में चार लोग मौके पर थे। जिनमें से एक को पकड़ लिया गया था। जबकि तीन फरार हो गए थे। उसके बाद सोराना निवासी उमेश और तुलसी के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में ओमपाल और विक्की समेत चार लोग मौके पर थे। जिनमें से ओमपाल और विक्की को ढेर कर दिया गया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि हाफिज उस्मान हत्याकांड में ओमपाल और विक्की के साथ शामिल बदमाशों में से इस बार कोई नहीं था। जिससे तीन लोग पुलिस के रडार पर आ चुके हैं। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि तीन चार सदस्य और भी इस गैंग के हो सकते हैं। फिलहाल तीन में से दो लोग शामली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि ओमपाल और विक्की का पिछले 15 दिन से शामली क्षेत्र में ही मूवमेंट रहा था। जिससे ओमपाल के शेष दोनों साथी शामली के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस उनकी फील्डिंग लगा रखी है और पूरी तरह से ओमपाल गैंग को खत्म करने के प्रयास में लगी हुई है।