फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पानीपत से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

पानीपत से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पानीपत से अपहृत मासूम सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार
बालक को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नानौता/सहारनपुर। पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से अगवा ढाई साल के मासूम को ननौता क्षेत्र में सकुशल बरामद कर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालक को पांच लाख रुपये में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक एवं दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
शुक्रवार को पानीपत के थाना किला क्षेत्र के मोहल्ला राजीव कालोनी में गली में खेल रहे विश्वास के ढाई वर्षीय पुत्र सागर का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। विश्वास ने सागर के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। पानीपत पुलिस मासूम की तलाश में जुटी थी। इसी बीच अपहरणकर्ता बच्चे को लेकर रात में सहारनपुर के नानौता पहुंच गए। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि नानौता पुलिस चौरा मोड़ पर शुक्रवार देर रात चेकिंग कर रही थी। आरोपी जब बाइक से चौरा मोड़ पर पहुंचे तो पुलिस इन्हें रोक कर चेकिंग का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया और उनके चंगुल से मासूम सागर को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल तथा दो तमंचे भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहसिन निवासी मोहल्ला बेरी वाली मस्जिद, कुडानी रोड, थाना किला, पानीपत हरियाणा और शादाब निवासी मोहल्ला ईदगाह थाना कैराना जनपद शामली बताया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बच्चे के अपहरण किए जाने के बारे में बताया। पुलिस ने तुरंत मासूम सागर के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस के साथ परिजन भी आ गए। पुलिस ने सागर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

------------
-- मासूम को बेचने और फिरौती की थी योजना
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी मासूम का अपहरण कर बेचने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने पांच लाख रुपये में बेचने की योजना मनाई थी। बच्चा न बिक पाने की स्थिति में आरोपियों पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना थी। पुलिस सक्रियता से अगवा बालक को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed