{"_id":"5aeca4ec4f1c1b61098b7e21","slug":"51525458156-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने किया दस वर्षीय बालक के साथ कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने किया दस वर्षीय बालक के साथ कुकर्म
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने दस वर्षीय मानसिक रूप से बीमार, दिव्यांग बालक को मिठाई खिलाने के बहाने घेर में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। बालक को खून से लथपथ देख परिजनों ने उससे पूछताछ की तो मामला सामने आया। परिजन पीड़ित बालक को लेकर फतेहपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार की सुबह का है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय मानसिक बीमार और दिव्यांग बालक खून से लथपथ हालात में घर पहुंचा, तो परिजनों के पैरों के तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने बालक से पूछताछ की, तो बालक बिलख पड़ा और आपबीती परिजनों को बताई। गांव के ही एक अधेड़ ने उसे मिठाई खिलाने के बहाने एक घेर में बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। परिजन पीड़ित बालक को लेकर थाना फतेहपुर पहुंचे और पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी दूसरे समुदाय का बताया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया, कि पीड़ित बालक को मेडिकल चेकपअप के लिए फतेहपुर सीएचसी भेजा गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया।
दंग रह गए। उन्होंने बालक से गहनता से पूछताछ की तो वह बिलख पड़ा और उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन व अन्य ग्रामीण पीड़ित को लेकर फतेहपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित व आरोपित के अलग अलग संप्रदाय से होने के कारण पुलिस ने भी मामला दर्ज करने में देर नहीं की। पुलिस चेकअप कराने के लिए मंदबुद्धि बालक को लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर 50 वर्षीय आरोपी चंद्रपाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।