{"_id":"5a95b01b4f1c1b82408b497e","slug":"51519759387-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शराब तस्करों को पकड़ा, 125 बोतलें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन शराब तस्करों को पकड़ा, 125 बोतलें बरामद
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन शराब तस्करों को पकड़ा, 125 बोतलें बरामद
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगे स्कूटर को पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब की कुल 125 बोतलें बरामद की। तीनों होली के त्यौहार पर बिक्री के लिए तस्करी कर शराब ला रहे थे।
पुलिस को सूचना मिली कि होली पर बिक्री के लिए कुछ लोग हरियाणा से तस्करी करके शराब का स्टॉक कर रहे हैं। पुलिस सूचना पर सर्किट हाउस के निकट स्कूल के पीछे एक डेरी के पास पहुंची। जहां पर स्कूटर पर दो लोग पहुंचे। स्कूटर पर प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ था। दोनों एक दुकान के सामने आकर रुके। उसी समय उनका तीसरा साथी भी वहां आकर बोरा उतारने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से बोरे को कब्जे में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रामलाल निवासी नवीन नगर, काका उर्फ सुखबीर सिंह एवं तरुण निवासी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली श्याम नगर बताए। पुलिस ने बोरे से हरियाणा मार्का की शराब की बोतलें बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्टाक की गई शराब भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब की कुल 125 बोतलें बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के स्कूटर पर आगे एवं पीछे अलग-अलग नंबर की प्लेट लगी थी।