फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, सोने चांदी के आभूषण बरामद

पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, सोने चांदी के आभूषण बरामद

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, सोने चांदी के आभूषण बरामद
तीन चोरियों का खुलासा, सोने चांदी के आभूषण बरामद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किए गए हाईस्कूल के छात्र समेत तीन चोरों का चालान किया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद नगर क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का भी खुलासा किया है।

रविवार को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी एक हाई स्कूल का छात्र और शाहरुख व मोहल्ला तीरगरान अब्दुलहक निवासी नदीम उर्फ फाती को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किए थे। सोमवार को सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज त्यागी ने खुलासा करते हुए बताया कि तीनों लोगों के पास से 10 तौला सोने और 53 तौला चांदी के आभूषण के अलावा चांदी के सिक्के व घरेलू सामान बरामद हुआ। बताया कि पूछताछ में उक्त लोगों ने स्वीकारा कि 26 जनवरी को उन्होंने चांद कालोनी में सलीम अख्तर के यहां, दो दिन पूर्व कमला विहार में मधुसूदन के यहां और बड़गांव के नन्हेड़ा आस्सा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बरामद माल इन्हीं लोगों के यहां से चोरी किया गया था। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस के अलावा एक चाकू व एक छूरी बरामद की है। इनके खिलाफ देवबंद और बड़गांव थाना में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed