फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकली बीड़ी का कारखाना पकड़ा, तीन हिरासत में लिए

नकली बीड़ी का कारखाना पकड़ा, तीन हिरासत में लिए

Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नकली बीड़ी का कारखाना पकड़ा, तीन हिरासत में लिए
नकली बीड़ी का कारखाना पकड़ा, तीन हिरासत में लिए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने पठानपुरा मोहल्ले में नकली बीड़ी का कारखाना पकड़ा है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन से लाखों की कीमत के बीड़ी के बोरे जब्त किए थे। इस माल की छानबीन के बाद ही इस कारखाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कई बीड़ी के बोरे, ब्रांडेड कंपनियों के नकली रेपर और अन्य सामान बरामद किया है।
बता दें कि वाणिज्यकर विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से लाए गए नकली बीड़ी के 15 बोरे बरामद किए थे। इनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में वाणिज्यकर और पुलिस की टीमें उनके मालिकों का सुराग लगाने में लगी थीं। सोमवार सुबह पुलिस ने नगर के मोहल्ला पठानपुरा में छापा मारा और तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बताया जाता हैै कि ये लोग घर में ही नकली बीड़ी बनाने का कारखाना चला रहे थे। जहां से पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर, हॉलमार्क के अलावा करीब चार बोरे नकली बीड़ी के बरामद किए हैं। कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। बता दें कि देवबंद क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से नकली बीड़ी बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। नकली बीड़ी के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाया जाता है। नकली बीड़ी के सप्लायर से लेकर इनको बेचने वाले दुकानदार तक दो गुना मुनाफा कमाते हैं जबकि कंपनी की बीड़ी बेचने में इतनी कमाई नहीं होती। इसके चलते नगर क्षेत्र में यहां धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed