फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रा को ईख में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

छात्रा को ईख में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को ईख में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
गंगोह। गांव से स्कूल जा रही छात्रा को एक युवक ने ईख के खेत में खींच लिया। आरोपी तमंचे से आतंकित कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा के चाचा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी भतीजी गंगोह स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जाती है। आरोप है कि गांव मोहड़ा निवासी निजुल ने स्कूल जाते समय रास्ते में उसकी भतीजी को ईख के खेत में खींच लिया। आरोपी ने तमंचे से आतंकित कर उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ डाले। लड़की के शोर मचाने पर युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के अनुसार आरोपी पिछले काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed