{"_id":"6aca2c4c56bf126c2f032887","slug":"woman-duped-of-17597-on-instagram-under-the-pretext-of-buying-books-faridabad-news-c-24-1-pal1008-129025-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंस्टाग्राम पर किताब खरीदने के नाम पर महिला से 17,597 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंस्टाग्राम पर किताब खरीदने के नाम पर महिला से 17,597 रुपये ठगे
विज्ञापन
पलवल। इंस्टाग्राम पर किताब खरीदने का विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने भुगतान के नाम पर कई बार ट्रांजेक्शन कराकर उससे 17,597 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, कलवाका गांव निवासी गुलशन ने शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को उसकी पत्नी मनीषा इंस्टाग्राम चला रही थी। इस दौरान उसे 499 रुपये में किताब खरीदने का विज्ञापन दिखाई दिया। उसने विज्ञापन में दी गई आईडी पर संपर्क कर बताए गए खाते में 499 रुपये भेज दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर संदेश आया कि पैसे गलत जगह चले गए हैं और दोबारा भुगतान करना होगा।
ठग ने क्यूआर कोड भेजकर कई बार भुगतान कराया। इस तरह महिला के खाते से करीब 17,597 रुपये कट गए। इसके बाद गुलशन ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।