{"_id":"6aca2d0e7142ea086e07d0c0","slug":"anti-drug-drive-in-ludhiana-19-arrested-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118399-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, 19 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लुधियाना में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, 19 गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
15 हॉटस्पॉट पर दबिश, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जिले में नशीले पदार्थों के खात्मे के लिए पुलिस ने शनिवार सुबह 15 प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में नशा तस्करी के 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में करीब 500 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
सुबह छह बजे शुरू हुए इस अभियान में संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी की गई। कार्रवाई से पहले सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं को सील किया गया। सूचीबद्ध तस्करों के ठिकानों पर छापे मारे गए। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने कुल 465 लोगों और 158 वाहनों की जांच की। इस दौरान 15 प्राथमिकियां दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 143 ग्राम हेरोइन, 61 ग्राम आइस नशीला पदार्थ, 10 किलो गांजा और तीन किलो चूरापोस्त बरामद हुई। यह अभियान पुलिस की सख्ती के साथ सामाजिक सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी केंद्रित था। नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित किया गया। 15 नशा पीड़ितों को ओओएटी केंद्रों से मदद मिली और आठ को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने नशीले पदार्थों के सौदागरों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को हरसंभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया।