फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother and son beaten for objecting to verbal abuse; FIR registered against five.

Faridabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे को पीटा, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 10 Oct 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten for objecting to verbal abuse; FIR registered against five.
- बेटे की हालत गंभीर, फरीदाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती; शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के बघौला गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, कमलेश ने शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने बेटे के साथ घर पर थी। बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनकर वह निकली और विरोध किया। आरोप है कि रवि और उसके बेटे योगेंद्र उर्फ बब्बू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर कमलेश का बेटा रिंकू उर्फ ऋषिपाल बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, चंदर, टिंकू और गायत्री भी मौके पर पहुंचे और मारपीट में शामिल हो गए। आरोप है कि हमलावर मां-बेटे को गाड़ी में डालकर गुरु नानक अस्पताल के बाहर छोड़ गए। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कमलेश के मुताबिक, घायल बेटे को पहले गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार को उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उस समय उसे होश नहीं आया था। पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रवि, योगेंद्र उर्फ बब्बू, चंदर, टिंकू और गायत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article