फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   होटल की रसोई में मिली गंदगी, नोटिस जारी

होटल की रसोई में मिली गंदगी, नोटिस जारी

Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
होटल की रसोई में मिली गंदगी, नोटिस जारी
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटलों, रेस्टोरेंट एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया। होटल की रसोई में भारी गंदगी पाई गई, जबकि रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के ही चलता मिला। टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को घंटाघर स्थित लेमन रेस्टोरेंट एंड होटल पर प्रवर्तन कार्रवाई की। निरीक्षण में मौके पर रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी पाई गई। पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल मिली। रसोइए बिना एप्रेन, दस्तानों तथा कैप के ही कार्य करते हुए मिले। स्टोर को चेक करने पर भारी अनियमितता पाई गईं। आटा, मैदा एवं अन्य खाद्य पदार्थों को सीधे जमीन के संपर्क में रखा गया था।
विज्ञापन

इन सभी कमियों के कारण रेस्टोरेंट मालिक लवलीन नागपाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस के बाद भी साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं कि गई तो रेस्टोरेंट का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन निलंबित करते हुए अंतत: निरस्त कर दिया जाएगा। टीम ने रेस्टोरेंट में उपलब्ध पनीर तथा मैदा खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावट के संदेह पर सील मोहर किए गए। सभी नमूने जॉच के लिए प्रयोगशाला, लखनऊ भेज दिए गए हैं। इसके अलावा देहरादून चौक स्थित अल नूर निहारी चिकन ढाबा पर छापा मारा। निरीक्षण में खाद्य पंजीकरण प्राप्त किए बिना ही ढाबा का संचालन होता हुआ मिला। ढाबा संचालक नूर मोहम्मद निवासी खानआलमपुरा को नोटिस भेजा गया है तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक के प्रावधानों के तहत चालान काट दिया गया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों के चेकिंग का अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण करने वाली टीम में टीम में सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार, विशाल गुप्ता, वरुण कुमार, सनजीत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed