{"_id":"598619174f1c1b0b028b4640","slug":"41501960471-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले कैप्सूल बेचने के आरोपी मेडिकल संचालक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले कैप्सूल बेचने के आरोपी मेडिकल संचालक को पकड़ा
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। घर से हजारों रुपये चुराकर एक युवक ने नशीले कैप्सूल खरीद लिए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को कोतवाली ले आई। बाद में माफी मांगने पर आरोपी को छोड दिया गया।
क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। गत दिवस पंजाब के मोहाली थाने से आई पुलिस नगर के एक मेडिकल स्टोर स्वामी को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में पकड़ कर ले गई थी। उससे पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर अनामिका अंकुर जैन ने भी लखनौती मार्ग स्थित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत की संदिग्ध दवाइयां पकड़ी थी। इसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया था। शनिवार को एक युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ के लिए उठा लाई। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।