{"_id":"5b60b1ca4f1c1b923e8b470b","slug":"31533063626-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी जेवरात लेकर युवक के साथ गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी जेवरात लेकर युवक के साथ गई
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव निवासी एक युवक पर उसकी नाबालिग भतीजी को बहलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किशोरी अपने साथ घर से कीमती जेवरात भी ले गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसकी 14 वर्षीय भतीजी घर में नहीं थी। जबकि एक मोबाइल घर पर ही रखा हुआ था। जिसके बारे में जानकारी जुटाए जाने पर पता चला कि उक्त मोबाइल गांव निवासी एक युवक का है। पीड़ित ग्रामीणों को साथ लेकर उक्त युवक के घर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि युवक को जानकारी होने के बाद भी वे उसे कुछ नहीं बता रहे हैं। उक्त मोबाइल पर फोन आने पर युवक मोबाइल धारक के बारे में पूछता है और कहता है कि उक्त युवक को युवती के बारे में पूरी जानकारी है। पीड़ित का आरोप है कि युवक उसके घर से जाते समय सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी साथ ले गया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।