फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राजस्व टीम पर हमला, होमगार्ड घायल

राजस्व टीम पर हमला, होमगार्ड घायल

Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम पर हमला, होमगार्ड घायल
राजस्व टीम पर हमला, होमगार्ड घायल
विज्ञापन

बिहारीगढ़। बादशाहपुर गांव में राजस्व की वसूली करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एक होमगार्ड घायल हो गया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार की अगुवाई में बकाएदार से वसूली करने लिए गांव बादशाहपुर में गई थी। जहां टीम को बकाएदार गुरमेल सिंह वसूली करनी थी। आरोप है कि वसूली की कार्रवाई के दौरान बकाएदार गुरमेल के पुत्र नीटू एवं राजेंद्र और पड़ोसी हरतेज्ञ सिंह ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता और हाथापाई शुरू कर दी। टीम के साथ मौजूद होमगार्ड कंवरपाल ने उन्हें रोकना चाहा तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट में होमगार्ड घायल हो गया। किसी तरह राजस्व विभाग की टीम वहां से निकलकर थाना बिहारीगढ़ पहुंची और संग्रह अमीन मोहम्मद इनाम की तरफ से तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed