फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रुड़की में 25 लाख रुपये की लूट, देवबंद में चला चेकिंग अभियान

रुड़की में 25 लाख रुपये की लूट, देवबंद में चला चेकिंग अभियान

Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रुड़की में 25 लाख रुपये की लूट, देवबंद में चला चेकिंग अभियान
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड के रुड़की से 25 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बॉर्डर समेत सभी पुलिस चौकियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

रुड़की के बीएसएम तिराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने आए सिक्योर वैल्यू कंपनी के गार्ड को गोली मारकर 25 लाख रुपये से भरा बॉक्स लूटकर फरार हुए बाइक सवार तीन बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीमा से सटी पुलिस चौकी समेत क्षेत्र की तमाम चौकियों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की तलाशी ली। पुलिस ने वाहनों के कागजातों की जांच करने के साथ ही संग्दिधों से पूछताछ की। पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय पुलिस को वायरलेस के द्वारा सूचना दी गई थी कि पल्सर सवार तीन बदमाश 25 लाख रुपये लूटकर फरार हुए हैं। जिनमें एक युवक काले रंग का हेलमेट लगाए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed