{"_id":"5a9309444f1c1b28428b7641","slug":"31519585604-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने की युवती से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों ने की युवती से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। खादर क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों ने घर में घुस कर एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के पिता के अनुसार 22 फरवरी को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पुत्री घर में अकेली थी। आरोप है कि लखनौती निवासी दो सगे भाई उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर में घुस गए और उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने उसकी पुत्री को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि आरोपी कोई भी कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।