{"_id":"5a7364654f1c1bb2208b6af4","slug":"31517511781-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरगन और तलवार के साथ फिल्म की शूटिंग करना भारी पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरगन और तलवार के साथ फिल्म की शूटिंग करना भारी पड़ा
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। देहाती कामेडी फिल्म की शूटिंग करना स्कूली छात्रों को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तलवार व एयरगन सहित हिरासत में लिया। पुलिस ने बाइकों पर जुर्माना करते हुए छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
बृहस्पतिवार को नगर निवासी कक्षा 9वीं व 10वीं के लगभग 8-10 छात्र देहाती कामेडी फिल्म की शूटिंग के लिए मिल्क फैक्ट्री के पास स्थित एक प्लाट में पहुंचे। जहां युवकों द्वारा कुर्सी लगाकर पूरा फिल्मी अंदाज में कामेडी फिल्म की शूटिंग की जा रही था। शूटिंग के दौरान एक कलाकार अपने हाथ में एयर गन लिए था, जबकि कुछ छात्र कुर्सी पर बैठे तथा दो छात्र अपने हाथ में रेती से बनी तलवार लिए डायॅलाग बोल रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि कुछ लड़के हाथों में हथियार लिए हुए है और उनमें झगड़ा होने का अंदेशा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व एसआई सुरेश कुमार पुलिसबल सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके से बाइक, एक एयर गन तथा दो रेती की बनी तलवार सहित छात्रों को हिरासत में ले लिया। जहां थाने पर लाकर पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि सभी युवक नगर के विभिन्न इंटर कालेज में कक्षा 9वीं व कक्षा 10वीं में पढ़ते हैं तथा अपने मनोरंजन के लिए एक देहाती कामेडी फिल्म बना रहे थे। पुलिस ने फिल्म बना रहे छात्रों के परिजनों को थाने पर बुलाकर भविष्य में इस प्रकार हथियार लेकर कोई भी फिल्म नहीं बनाने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कामेडी फिल्म शूटिंग करने वाले सभी छात्र हैं जिन्हें बाइकों पर जुर्माना करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।