फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस का ढोलीखाल में छापा, कटे हुए वाहन पकड़े

पुलिस का ढोलीखाल में छापा, कटे हुए वाहन पकड़े

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस का ढोलीखाल में छापा, कटे हुए वाहन पकड़े
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने बुधवार शाम मोहल्ला ढोलीखाल में छापा मारकर कटे वाहनों के पुर्जों से भरी एक गाड़ी को पकड़ा। पुलिस ने इस दौरान पकड़े दो आरोपियों को बाद में छोड़ दिया। कटे वाहनों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कटे वाहनों से भरी एक गाड़ी मोहल्ला ढोलीखाल में पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस ने छापा मारकर गाड़ी पकड़ लिया। पुलिस का छापा लगते ही वाहन कटान बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि देररात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ करती रही। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया, जबकि पुलिस पकड़ी गई गाड़ी से बरामद सामान के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने कागज दिखा दिए। सहारनपुर में पुराने वाहनों का कटान बंद है। इसलिए दूसरे स्थान से पुराने वाहनों का सामान भरकर लेकर आए थे। कागजों की चेकिंग की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed