{"_id":"59b43c784f1c1bf67f8b5769","slug":"31504984184-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। सुनेहटी में पांच दिन पूर्व कबड्डी खेलते समय युवकों के दो गुटों में मारपीट होने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनहेटी गांव निवासी मोहित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 5 सितंबर को उसका भाई सोहित गांव के अमित, किरण, प्रमोद कुमार, संदीप, सुधीर, राहुल और निखिल के साथ कबड्डी खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला निपट गया। आरोप है कि शाम के समय उक्त लोग लाठी डंडों और तेज धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए तथा सोहित पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सोहित घायल हो गया। आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर कोतवाली गए तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। शनिवार को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सातों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानलेवा हमला करने में फरार चल रहे छह लोग दबोचे
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने एक साल पुराने कातिलाना हमला किए जाने के मामले में फरार चल रहे बचीटी गांव के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली के एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में एक पक्ष ने गांव के इनायत, वाजिद, अब्दुल, आशु, मेहरबान और इकबाल पर कातिलाना हमला किए जाने का आरोप लगाया था। जिस पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ 307 के अलावा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को सूचना मिली थी कि उक्त लोग अपने घरों पर बैठे हुए हैं। पुलिस ने छापा मारकर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका चालान किया गया।