{"_id":"6b072f5ad89e30fd47059ebc","slug":"three-people-including-a-father-and-son-arrested-in-a-murder-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166677-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव दयालगढ़ में कहासुनी के बाद मारपीट और बोलेरो गाड़ी से तीन लोगों को टक्कर मारने के मामले में अपराध शाखा-एक की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस वारदात में एक अधेड़ व्यक्ति को बोलेरो से कुचल दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय नगर कॉलोनी निवासी कृष्णा, उसके पिता मंगल सिंह और केसर नगर निवासी विजय शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में अपराध शाखा-एक की टीम ने यह कार्रवाई की है।
अपराध शाखा के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि गांव दयालगढ़ निवासी अबुल कलाम शेख ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका 52 वर्षीय साला नासीर मौला उसके साथ गांव में रहता था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर की रात गांव में नूरे के प्लाट के पास मोहम्मद आबिद, मोहम्मद रफीक उर्फ उस्मान, मोईन और साईदुल खड़े थे। इसी दौरान गांव का कृष्णा अपनी बोलेरो गाड़ी तेज गति से लेकर वहां से निकला। कुछ देर बाद वह दोबारा गाड़ी लेकर आया और मोहम्मद इंतजार के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।
आरोप है कि इसके बाद कृष्णा, उसका पिता मंगल सिंह और उनके तीन अन्य साथी गाड़ी से नीचे उतरे और मोहम्मद इंतजार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद मोहम्मद आबिद और मोहम्मद रफीक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
शिकायत के अनुसार, इसी दौरान कृष्णा दोबारा बोलेरो लेकर आया और सामने से आ रहे नासीर मौला को टक्कर मारकर कुचल दिया। गंभीर चोट लगने के कारण नासीर की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कृष्णा, उसके पिता मंगल सिंह और विजय को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा की टीम आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।