Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two youths killed in collision between two motorcycles

Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in collision between two motorcycles
.शहादत गंज गांव में गमगीन मृतक नागेश के परिजन। -संवाद
राजाफत्तेपुर। इन्हौंना मार्ग पर अहोरवा भवानी के पास मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में शिवरतनगंज के अकबरपुर फर्सी निवासी यशराज मौर्य (19) व इन्हौंना के शहादतगंज मजरे डांगी बरवलिया निवासी नागेश (20) शामिल हैं। घायल गोधना मजरे दान्दूपुर निवासी रमाशंकर (28) को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यशराज अपनी बुआ के घर गोधना में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार रात वह रिश्तेदार रमाशंकर के साथ बाइक से अहोरवा भवानी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही नागेश की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने यशराज और नागेश को मृत घोषित कर दिया। रमाशंकर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिलोई भेज दिया गया।
यशराज के चाचा अवधेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा शादी समारोह में शामिल होने गोधना आया था। वहीं नागेश के पिता मेवालाल ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार देर शाम परसौना मजरे रतवलिया में निमंत्रण में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की गति तेज थी। सामने से आ रही रोशनी के कारण बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
यशराज की मौत से उनकी दादी श्रीपाला बार-बार नाती को याद कर बिलख रही थीं। चाचा अवधेश कुमार समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। उधर नागेश की बहन रश्मि और भाई नागेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मेवालाल बेटे को याद कर फफक पड़े। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed