{"_id":"5997353c4f1c1b34798b48ca","slug":"31503081788-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पकड़ने जा रहे 35 लोगों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन पकड़ने जा रहे 35 लोगों से लूटपाट
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार तड़के तमंचों के बल पर रेलवे रोड पर ट्रेन पकड़ने जा रहे करीब 35 यात्रियों को आतंकित करते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवर लूट लिए। इस दौरान वहां पहुंचे सिपाही के साथ भी मारपीट की गई। बदमाश यात्रियों को लूटकर खेत में ले जा कर बैठाते रहे। आधा घंटा तक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद ट्रेन आने का वक्त होते ही खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नानौता रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन दिल्ली जाने के लिए तड़के करीब 4 बजे पहुंचती है। शुक्रवार की तड़के करीब साढे़ तीन बजे नानौता के रेलवे स्टेशन से सौ मीटर पहले आठ नकाबपोश बदमाश एक खेत पर घात लगा कर बैठ गए। इसके बाद ट्रेन पकड़ने जा रहे गांव दल्हेड़ी निवासी वीरपाल, नरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह से 24 हजार रुपये लूट लिए और इनकी बाइक का अगला हिस्सा तोड़ डाला। दिल्ली निवासी समरीन जेहरा व उसके पति अली मेंहदी, मेहर जेहरा व इमदाद हुसैन से गन प्वाइंट पर करीब डेढ़ तोले सोने की चेन व नकदी, नानौता क्षेत्र के गांव तिलफरा निवासी डा. मुकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश से दो हजार रुपये, नानौता नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी अभिषेक पुंडीर पुत्र सुरेश राणा से 5 हजार, गांव मौरा निवासी अनिल पुत्र चरण सिंह, विपिन पुत्र चरण सिंह आदि से लूटपाट की। बदमाश लूटपाट करने के बाद पीड़ित को सड़क किनारे बने खेत में कमरे के पीछे ले जाकर बैठाते रहे। बदमाशों ने इस दौरान कुछ महिलाओं व लोगों से अभद्रता और मारपीट भी की। तड़के चार बजे तक बदमाशों का तांडव जारी रहा। इसके बाद ट्रेन आते ही बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। ज्यादातर पीड़ित ट्रेन पकड़ने के चक्कर में बिना थाने गए ही चले गए। उन्होंने बाद में फोन आदि से अपने परिजनों को लूट की सूचना दी। केवल कुछ ही पीड़ित थाने पहुंचे और जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वारदात के शिकार हुए दल्हेड़ी निवासी वीरपाल सिंह व अभिषेक के पिता सुरेश कुमार सहित तीन पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
सिपाही के साथ बदमाशों ने की बदसलूकी
थाना बड़गांव के गांव मौरा निवासी अनिल कुमार पुत्र चरण सिंह हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस विभाग में सिपाही है। बताया जाता है कि बदमाशों को जब अनिल कुमार ने बताया कि वह पुलिस में कार्यरत है तो उन्होंने अनिल के साथ जमकर मारपीट करते हुए बदसलूकी की।