फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिश्तेदार और उसके साथियों ने विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

रिश्तेदार और उसके साथियों ने विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार और उसके साथियों ने विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म
तीतरो (सहारनपुर)। देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति के रिश्तेदार एवं उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि उसके पति का बुलंदशहर के एक गांव का रिश्तेदार अपने एक साथी के साथ उसके घर आया। रिश्तेदार उसे गंगोह में अपने मित्र डाक्टर से उसे रसौली की दवा दिलवाने के बहाने बैठाकर ले गया। जब वह तीतरो से रजवाहा पटरी मार्ग जाने लगा तो विवाहिता ने उसका विरोध किया। लेकिन आरोपी ने अपने एक साथी से मिलने का बहाना बना दिया। कुछ दूर जाकर सुनसान क्षेत्र में उसे एक बाइक पर उसके तीन अन्य साथी मिले। सभी लोग उसे जबरन गन्ने के खेत में खींच कर ले गए और तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह बेसुध हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। उसने होश में आने पर खेत से बाहर निकलकर एक राहगीर के फोन से 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की तहरीर लेकर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed