फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3 badmas arrest

गोली मारकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
3 badmas arrest
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में कुछ दिन पहले तमंचे से गोली मारकर बाइक और मोबाइल लूटने के तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। गागलहेड़ी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, 300 रुपये और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 10 नवंबर को शाम के समय इन तीन बदमाशों ने थाना गागलहेड़ी के नागल अहीर निवासी राकेश कुमार के बुआ के लड़के जेके कुमार से यह बाइक लूटी थी।
विज्ञापन


भगवानपुर रोड पर नागल अहीर अड्डे पर इस वारदात को अंजाम देते समय बदमाशों ने जेके को तमंचे से गोली मार दी थी। इसमें उसकी बाई आंख बाल-बाल बची। बदमाश धन तेरस पर ही खरीदी गई नई बाइक, मोबाइल फोन और 300 रुपये   लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना गागलहेड़ी प्रभारी नरेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, रघुराज सिंह, संजय यादव और रवि कुमार की टीम ने इन तीनों आरोपियों को पकड़ा।


एक मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फरनगर जाते समय चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया। उन्हें मुजफ्फरनगर रोड स्थित खजूरी काली मंदिर के सामने गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरनगर के थाना भोपा के मनपुरा निवासी अभि त्यागी, थाना गागलहेड़ी के फिराहेडी निवासी अनिल त्यागी और इसी गांव से मोनू त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed