{"_id":"5bf851b3bdec22418130a90c","slug":"21543000499-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर हमला कर खुद की गर्दन रेती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी पर हमला कर खुद की गर्दन रेती
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के आरोपी का मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
नानौता (सहारनपुर)। छेड़खानी के आरोपी एक युवक ने सरेआम मां और बेटी को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर युवक ने बाद में खुद को भी गर्दन पर वार कर घायल कर डाला। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से हमलावर और युवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तनाव की सूचना के बाद तमाम पुलिस अफसर कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सतर्कता की दृष्टि से मौके पर तैनाती के साथ ही पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे छत्ता निवासी शुजात हुसैन की पत्नी शगुफ्ता (55) और पुत्री इरम उर्फ महविश (25) बाजार से खरीददारी कर घर लौट रही थीं। स्थानीय युवक वजाहत खान पुत्र गयूर खान ने चंद्रसेन चौक के पास इन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इरम के हाथ, पेट और शगुफ्ता के सिर में गहरे जख्म हैं। राहगीरों और परिजनों ने इन्हें पहले सीएचसी और फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक भी कुछ दूरी पर घायल पड़ा मिला, जिसकी गर्दन पर गहरे जख्म हैं। गंभीर हालत में उसे देहरादून और युवती को मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ गंगोह राजेंद्र भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी वजाहत पूर्व में मां-बेटी द्वारा दर्ज कराई गई छेड़खानी की रिपोर्ट पर जेल भेजा गया था। कुछ दिन पहले जेल से छूटने के बाद से वह शांत था। बकौल एसएसपी हमलावर ने खुद को अपने एक रिश्तेदार के मकान की छत पर जा कर घायल कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।