{"_id":"5b142fe84f1c1bb0318b4f7a","slug":"21528049640-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तार, न खंभे, लगा दिए गए मीटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न तार, न खंभे, लगा दिए गए मीटर
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित मोहल्ला गौरव विहार में लोगों के यहां मीटर लगा दिए गए, कनेक्शन के नाम पर उनसे 12 से 15 हजार रुपये तक ले लिए गए। जबकि कॉलोनी में न तो खंभे लगे हुए थे और न ही तार लगे हुए हैं। बिजली नहीं मिली तो लोगों ने हंगामा किया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो मीटर लगाने वाली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश जारी कर दिए गए।
विद्युत निगम के कर्मचारियों ने अनोखा कारनामा कर डाला। मल्हीपुर रोड स्थित गौरव विहार में विद्युत निगम के कुछ लोग पहुंचे और वहां गौरव विहार के निकट विक्रम विहार में लोगों के यहां मीटर लगा दिए। उन्होंने लोगों से मौके पर ही 12 से 15 हजार रुपये भी वसूल कर लिए और उन्हें दो दिन में कनेक्शन देकर बिजली चालू करने का आश्वासन दिया, जबकि उस कॉलोनी में न तो खंभे ही लगे हुए हैं और न ही बिजली की लाइन लगी हुई है। सिर्फ दूसरी कॉलोनी में इंसुलेटेड वायर के माध्यम से बिजली जा रही है। जब लोगों को बिजली नहीं मिली तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घंटाघर स्थित बिजलीघर पर लोगों ने पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की तो अधिकारियों ने इस प्रकार किसी के यहां मीटर लगाए जाने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक पूर्व विधायक से इस मामले में दबाव बनवाया और उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो हड़कंप मच गया। विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और शनिवार की रात में ही मीटर उतरवा दिए गए। यही नहीं कुछ उपभोक्ताओं के पैसे भी मौके पर वापस कर दिए गए।
-- दो दिन में ही बिजली की लाइन डलवाने का दिया था भरोसा
विक्रम कालोनी निवासी सुरेश ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने मीटर तो लगा दिए, लेकिन लाइन न होने के बारे में पूछा तो कहा कि दो दिन में तार एवं खंभे पहुंच जाएंगे, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी न तार लगाए और न खंभे ही लगे।
विज्ञापन
---------
कंपनी ने लगाए मीटर, कराई जाएगी एफआईआर
विद्युत निगम नगरीय क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता का कहना है कि मेरठ की एक कंपनी द्वारा ऐसे लोगों के घरों में मीटर लगाने का ठेका दिया गया है, जिनके घरों में मीटर नहीं लगे हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने बिना लाइन एवं खंभे देखे अपना लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में विक्रम कालोनी में भी मीटर लगा दिए। जिन्हें तुरंत उतरवा दिया गया है और कंपनी के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।