फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छेड़छाड़ के मामले में चाकू चले, एक घायल

छेड़छाड़ के मामले में चाकू चले, एक घायल

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में चाकू चले, एक घायल
सहारनपुर। लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के कमेला कॉलोनी निवासी सलमान (22 वर्ष) को सोमवार की देर रात एक युवक ने फोन कर बूढ़ी माई चौक पर बुलाया। फोन करने वाला युवक थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोली खाल का निवासी बताया गया है। सलमान अपने कुछ साथियों को लेकर बूढ़ी माई चौक पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच किसी लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि आरोपी युवक ने चाकू से सलमान पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना कुतुबशेर प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद होना बताया गया है। लेकिन मंगलवार की शाम तक भी कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed