फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Petrol pump worker and his brother accused of assault

Hapur News: पेट्रोलपंप कर्मी और उनके भाई पर हमले का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump worker and his brother accused of assault
गढ़मुक्तेश्वर। पेट्रोलपंप कर्मी ने आधा दर्जन युवकों पर मामूली कहासुनी के बाद उनपर और उनके भाई पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी राधेश्याम चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि वह क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। रविवार को वह पंप पर अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान कार सवार छह-सात युवक वहां पहुंचे। जिन्होंने मामूली कहासुनी के बाद उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। पीडि़त ने बताया कि इसी दौरान उनका भाई सत्यनारायण भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। जिसने आरोपियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी भडक़ गए। उन्होंने लाठी-डंडों से उनके भाई पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।


सीओ राहुल यादव का कहना है कि घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed