फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   11-year-old boy beaten and bitten on the hand after a ball hit someone.

Kannauj News: गेंद लगने पर 11 वर्षीय बच्चे को पीटा, हाथ में काटा

Mon, 28 Sep 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy beaten and bitten on the hand after a ball hit someone.
सिकंदरपुर। सदारी नगला गांव में बच्चों के खेल के दौरान गेंद लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नाराज युवक ने 11 वर्षीय बच्चे की पिटाई कर उसके हाथ में काट लिया। इसके अगले दिन आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर बच्चे के परिजनों से भी मारपीट की। पीड़ित ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम सदारी नगला निवासी मलखान ने बताया कि उनका बेटा अनिकेत (11) अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गेंद गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री को लग गई। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने अनिकेत की पिटाई कर उसके हाथ में दांत से काट लिया। इससे बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के अगले दिन सुबह आरोपी परिजनों के साथ उनके घर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए परिवार के लोगों से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed