{"_id":"6ab964231f30085e5e098ea4","slug":"the-unruly-individuals-who-arrived-to-carry-out-the-attack-smashed-the-windows-of-two-cars-deoria-news-c-208-1-deo1019-192880-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हमले के लिए पहुंचे मनबढ़ों ने दो कारों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हमले के लिए पहुंचे मनबढ़ों ने दो कारों के शीशे तोड़े
Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। परसिया मिश्र गांव में शुक्रवार की रात अजय तिवारी पर हमला करने पहुंचे मनबढ़ों ने उनके दरवाजे पर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। अजय के मुताबिक, हमलावर धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे और गाली-गलौज करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ाया। वह जान बचाने के लिए घर में घुसकर फाटक बंद कर छिप गए। उनके बाहर नहीं निकलने पर आरोपियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजय तिवारी का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे गांव के विजय शंकर मिश्र और दिनेश चंद्र मिश्र तथा मईल थाना क्षेत्र के मटियारी निवासी भोला तिवारी धारदार हथियार लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें ललकारते हुए बाहर निकलने को कहा। जान के डर से वह घर में छिप गए। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजे के बाहर खड़ी दोनों कारों के शीशे तोड़ दिए।
खुखुंद थाने के इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
...
कोट
शराब के नशे में कुछ लोग रात में पीड़ित के दरवाजे पर पहुंचे और वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोपियों पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर