{"_id":"5afdcc464f1c1bdc408b60bc","slug":"21526582342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका निहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका निहाल
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम रामनगर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में पुलिस दूसरे आरोपी निहाल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि एक दो दिन में निहाल पुलिस की गिरफ्त में होगा।
रामनगर में नौ मई को गोली लगने से हुई सचिन वालिया की मौत के मामले में पुलिस एक आरोपी प्रवीण उर्फ मांडा को जेल भेज चुकी है। प्रवीण मांडा पर ही तमंचा चेक करते समय गोली चलने का आरोप है। उसके हाथ से चली गोली से ही सचिन वालिया की मौत हुई। लेकिन पुलिस निहाल को तीन दिन से लगातार दबिश देने के बावजूद गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस की चार टीमें अलग-अलग शहर एवं निहाल की रिश्तेदारियों में तलाश कर रहीं हैं।
----------------
--। अभी भी तैनात है पुलिस
ग्राम रामनगर में अभी भी पुलिस बल तैनात है। विशेषकर अंबेडकर चौक पर एवं घटना वाली गली के आसपास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा निहाल के घर को भी पुलिस ने घेर रखा है।
विज्ञापन
-----------
--। नहीं निकाले गए राजपूत समाज के युवाओं के नाम
पुलिस ने सचिन वालिया की मौत का खुलासा कर दिया है और एक आरोपी को जेल भी भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने नामजद किए गए राजपूत समाज के युवाओं के नाम नहीं निकाले हैं। जिसको लेकर राजपूत समाज के लोगों में रोष भी व्याप्त है।
मामले की जांच कर रहीं जांच अधिकारी सीओ इंदु सिद्धार्थ का कहना है कि अभी मामले में कुछ और सबूत मिलने बाकी हैं और अभी जांच भी पूरी नहीं हुई है। उसके बाद ही इस बारे में कार्रवाई की जाएगी।
--। 27 मई की श्रद्धांजलि सभा के लिए अनुमति नहीं
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत को लेकर 27 मई की श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि न तो अभी तक इसके लिए किसी ने अनुमति मांगी है और न ही अब इसकी कोई जरूरत है। घटना पूरी खुल चुकी है। ऐसे में कोई बड़ा मामला होने की कोई संभावना नहीं है।