फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ में दस हजारी को गोली लगी, गिरफ्तार

मुठभेड़ में दस हजारी को गोली लगी, गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दस हजारी को गोली लगी, गिरफ्तार
तीतरो (सहारनपुर)। चेकिंग के दौरान नानौता पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाशों की तीतरो पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दस हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। एक दरोगा को बदमाश की गोली लगी है। दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ बीस के करीब मुकदमे बताए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि थाना नानौता पुलिस तीतरो मोड़ पर सोमवार शाम छह बजे चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने वायरलेस पर संदेश प्रसारित करते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। थाना तीतरो क्षेत्र में तीतरो-फूंसगढ़ मार्ग पर मखराज पुल के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस दोबारा फायरिंग की, जिसमें थाना तीतरो के दरोगा प्रमोद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास दो पिस्टल, दो तमंचे, एक बाइक और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गए बदमाश का नाम सर्वेज पुत्र इस्लाम निवासी गांव तुरमतखेड़ी कोतवाली रामपुर मनिहारान है। बदमाश पर कोतवाली रामपुर मनिहारान से दस हजार इनाम घोषित है। आरोपी के खिलाफ रामपुर मनिहारान और नानौता में 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। घायलों दरोगा को भी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ने वाली टीम में थाना तीतरो प्रभारी प्रवीण कुमार सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed