{"_id":"5a8f16a84f1c1b9b248b681c","slug":"21519326888-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करने गए उपभोक्ताओं को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल जमा करने गए उपभोक्ताओं को दी धमकी
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अब तीन बज चुके हैं और उनकी ड्यूटी खत्म होने का समय हो रहा है। अब किसी का बिजली का बिल जमा नहीं किया जाएगा, जबरन भीड़ मत बढ़ाओ, भाग जाओ, ज्यादा हंगामा किया तो गोली मार दूंगा।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला नुमाइश कैंप में बिजली का बिल जमा कराने के लिए खड़ी बिजली बिल भुगतान केंद्र की मोबाइल वैन पर तैनात कर्मचारी ने बिजली का बिल जमा कराने के लिए पहुंचे लोगों को धमकी दी तो हंगामा मच गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत निगम द्वारा बिजली के बिल जमा कराने के लिए मोबाइल वैन लगाई हुई है। लेकिन वैन पर मौजूद कर्मचारी अपनी मनमर्जी से बिल जमा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 3 बजे उपभोक्ताओं की भीड़ मोबाइल वैन पर बिल जमा करने के लिए लगी थी। तीन बजते ही वैन कर्मचारी ने बिल जमा करने से मना कर दिया। लोगों ने शाम पांच बजे तक बिल जमा होने की बात कही तो कर्मचारी भड़क उठा। उसने कहा कि चाहे जो कर लोग अब वह बिल जमा नहीं करेगा। जिससे लोग और भड़क उठे उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वैन स्टार्ट कर भाग गया। इस मामले में लोगों ने पुलिस एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को संबंधित कर्मचारियों एवं एसडीओ को घटना के संबंध में तलब किया है। मामले की जांच की जाएगी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।