{"_id":"6aaa8b7f3d081eff420cbe6b","slug":"attack-on-raising-voice-against-drugs-two-people-including-sarpanch-injured-mansa-news-c-84-1-sgr1001-100509-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हमला, सरपंच समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हमला, सरपंच समेत दो घायल
Wed, 16 Sep 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। झाड़ों गांव में नशे के खिलाफ उठाने वाले ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में गांव के सरपंच राजिंदर कुमार और ग्रामीण जगविंदर सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीण नशे को रोकने के लिए ठीकरी पहरा दे रहे थे। पहरे के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रुकने का इशारा किया। हालांकि, वह ग्रामीणों को चकमा देकर अपने घर भाग गया। बुधवार सुबह जगविंदर सिंह अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी रात में भागे व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने जगविंदर को घसीटकर अपने घर ले जाकर मारपीट की। घटना की सूचना फैलते ही सरपंच राजिंदर कुमार के साथ ग्रामीण जगविंदर को छुड़ाने मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपियों ने ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सरपंच राजिंदर कुमार और जगविंदर सिंह घायल हो गए। थाना प्रभारी योगेश गर्ग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। वे आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।