फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Municipal Corporation employees stage protest, raise 15 demands

Ludhiana News: लुधियाना निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 मांगें उठाईं

Wed, 16 Sep 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 16 Sep 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Municipal Corporation employees stage protest, raise 15 demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नगर निगम लुधियाना के कर्मचारियों ने करोड़ों रुपये की योजनाओं और टेंडरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मेयर को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने रोजगार संकट और छह महीने से रुके वेतन को लेकर मोर्चा खोला है।

कर्मचारियों ने 1148 करोड़ रुपये की एकीकृत ठोस कचरा प्रबंधन योजना का विरोध किया। उनका कहना है कि कचरा उठाने का काम निजी फर्म को सौंपने से मौजूदा नौकरियों पर खतरा है। सात करोड़ रुपये के मच्छर रोधी फॉगिंग ठेके को भी निरस्त करने की मांग की गई। सड़क सफाई के लिए प्रस्तावित 150 करोड़ रुपये के बजट का उपयोग नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती में करने को कहा गया। वर्ष 2022 से कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को छह महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बकाया मानदेय तुरंत जारी करने और उम्र सीमा पार कर चुके सफाईकर्मियों को पक्का करने की मांग की। मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये करने के आदेशों पर अमल की भी मांग शामिल है। कर्मचारियों के विरोध के बाद मेयर और अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन स्वीकार किया। मेयर ने सभी जायज मांगों पर शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस रैली में सैकड़ों कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed