फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 11 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ चार माह तक लगातार दुष्कर्म करने और बाद में उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही एक विवाहित युवक साजिद बहला फुसला कर और शादी का झांसा देकर पिछले चार माह से उसकी नाबालिग पुत्री का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने आरोपी को दी। इसके बाद परिवार की अनुपस्थिति में आरोपी अपने मां-बाप के साथ उसकी लड़की को ले गया और उसका जबरन गर्भपात करा दिया। साथ ही किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। चार दिन पूर्व जब पुत्री की तबीयत खराब हुई तो उसने परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि इस बारे पूछताछ करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed